महेंद्र सिंह धोनी खेल चुके हैं इन 5 खिलाड़ियों की कप्तानी में, देखें लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी को लोग कैप्टन कूल भी कहते हैं. उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है. धोनी मैदान पर बतौर कप्तान अपने व्यवहार के लिए काफी मशहूर हैं. धोनी ने बतौर कप्तान आईसीसी के तीन खिताब जीते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी 5 खिलाड़ियों की कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में
महेला जयवर्धने
धोनी ने 2007 में एशिया इलेवन की तरफ से अफ्रीका इलेवन के विरुद्ध मैच खेला था. उस समय एशिया इलेवन की कप्तानी महेला जयवर्धने ने की थी और धोनी विकेटकीपर के रूप में खेले थे.
वरुण आरोन
वरुण आरोन की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी 2015 में विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेले थे. हालांकि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम दिल्ली से हार गई थी.
हरभजन सिंह
धोनी हरभजन सिंह की कप्तानी में भी खेल चुके हैं. हरभजन की कप्तानी में खेले गए मैच में धोनी ने 61 गेंदों में 106 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का भी लगाया था.
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए 2017 के आईपीएल में खेले थे, हालांकि उस मुकाबले को आरपीएस बुरी तरह से हार गई थी.
सुरेश रैना
महेंद्र सिंह धोनी 2012 के आईपीएल में सुरेश रैना की कप्तानी में खेले थे. उस मैच में विकेटकीपिंग रिद्धिमान साहा ने की थी.