अगर मिल जाएं ये चार बेहद सस्ती चीजें तो पूरी दुनिया से बिल्कुल खत्म हो जाएगा कुपोषण
हर व्यक्ति सिर्फ पैसे लिए मेहनत करता है। ताकि वह अच्छे से अपना ओर अपने परिवार का ख्याल रख सके। अपनी सेहत का ध्यान रख सके लेकिन हमारे देश में कुपोषण के हालात आज भी वैसे ही है। जैसे कुछ समय पहले तक थे। सरकारें आती है और चली जाती है और बड़े बड़े वादे भी करती हैं। लेकिन इसके बाद भी हमारे देश में कुपोषण की स्थिति जस की तस है। हालांकि कई बार संसद में यह मुद्दा बहुत बड़ा बनकर खड़ा भी हुआ। लेकिन फिर भी कुछ ना हो सका। इसी बात पर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात को बताया गया है कि अगर तीन चीजें सस्ती और आसानी से मिल जाए तो शायद कुपोषण जैसी बीमारी हमारे देश से बहुत जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
बीते दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, उन तीन चीजों के बारे में बताया गया था। जिनकी बदौलत कुपोषित बच्चों में सुधार लाकर दुनिया से कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। जी हां आपको बता दें कि एक समाचार पत्र के मुताबिक, सोया मूंगफली और चने और केले से कुपोषित को खत्म किया जा सकता है।
इतना ही नहीं अगर कोई भी व्यक्ति इन सब चीजों का सेवन करता है तो वह कभी भी जिंदगी में कुपोषण का शिकार नहीं हो सकता है। शोध में इस बात को बताया गया है कि अगर आप इनका सेवन करते हो तो आपके शरीर में रहने वाले अच्छे जीवाणुओं की सेहत में सुधार होता है। बच्चे की ग्रोथ भी बहुत तेजी के साथ होती है।
अगर आप इन सब तीन चार चीजों का सेवन नियमित रूप से करते हैं। तो आप देखेंगे की आपकी सेहत मैं तो सुधार होगा ही। इससे आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी मदद मिलेगी।