फेंगशुई के इन उपायों को अपना लिया जाए, तो घर से गायब हो जाएगी गरीबी
फेंगशुई को चीन का मुख्य वास्तुशास्त्र माना जाता हैं। जिसमें कुछ उपाय बताये गए हैं। इनको अपनाने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती हैं। इसी के साथ में ये घर की गरीबी को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय।
1- कहते है घर के मेन गेट पर विंड चाइम लटकाना चाहिए। इसे लटकाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता हैं। जिससे घर में पैसों का आगमन बना रहता हैं।
2 – फेंगशुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व दिया जाता हैं। चीनी वास्तु शास्त्र में इस पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं। कहते हैं इस बॉस के पौधे को मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं।
फेंगशुई में व्यापार में तरक्की पाने के लिए के लिए अपने कार्यालय में धातु की मूर्ति को रखना भी शुभ माना जाता हैं।
फेंगशुई में कहा जाता हैं कि , घर में मछलियों के जोड़े को टांगने से धन का इजाफा होता हैं। इसी के साथ इसे सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता हैं।
घर पर कभी भी पैसे की कमी महसूस ना हो। इसके लिए दरवाजे पर चीनी सिक्कों को लटकाना चाहिए।