Honda का नया स्कूटर मचाया तहलका, स्पीड और माइलेज में है एकदम शानदार
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि जापान की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपने नए स्कूटर होंडा डियो 2018 (Honda Dio 2018) एडिशन को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लांच कर दिया है। काफी लंबे समय से भारतीय बाजार में इस स्कूटर का इंतजार हो रहा था। तो चलिए अब आपको बताते हैं कैसा होगा Honda का ये नया स्कूटर और कैसे दिए गए हैं इसमें फीचर्स।
Honda के इस नए स्कूटर में अगर इंजन और पावर की बात की जाए तो हौंडा डिओ 2018 में 110cc का इंजन दिया गया है। जो कि 7 हजार rpm पर 8bhp की पावर और 5500 rpm पर 8.9 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करेगा। यह स्कूटर सीबीटी कंटिन्यू वेरिएबल ट्रांसमिशन से लैस है। वही स्कूटर की अगर अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 83 किमी प्रति घंटा है।
वही ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपने नए स्कूटर हौंडा डिओ 2018 एडमिशन को लेकर कहा कि यह स्कूटर Honda के सभी डीलरशिप पर मौजूद है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दे कि Honda का ये नया स्कूटर 9 नए-नए Colors में भी मौजूद है। वहीं अगर इस स्कूटर में फीचर्स की बात की जाए तो Honda ने इस नए स्कूटर में नई LED हेडलैंप, मफलर कवर, पोजीशन लैम्प, 4 इन 1 लॉक, सीट ऑपन स्विच जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि हौंडा डिओ 2018 एडिशन डीलक्स वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 3 स्टेप इको स्पीड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, गोल्ड फिनिश्ड रिम दिए गए हैं। वहीं अगर इस स्कूटर के मौजूद नए Colors की बात की जाए। तो यह स्कूटर आपको ग्रे मैटेलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज, कैंडी जैज़ ब्लू, पर्ल स्पोर्ट्स येल्लो, मैट ऐक्सिस ग्रे मेटेलिक, स्पोर्ट्स रेड कलर, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और डैजल येल्लो मैटेलिक में आपको मिल जाएगा।
इसके साथ ही आपको यह भी बता दे कि हौंडा डिओ 2018 स्टैंडर्ड वेरिएंट में आपको कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और 10 इंच के व्हील भी दिए गए हैं। ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने अपने इस नए स्कूटर को एक्सिस ग्रे मैटेलिक, वाइब्रेंट ऑरेंज, कैंडी जैज़ ब्लू जैसे कई कलर्स में उतारा है।
वही अब बात की जाए Honda के नए स्कूटर होंडा डियो 2018 की कीमत के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 51,292 रुपए है। हौंडा डिओ के डीलक्स वेरिएंट में काफी नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 53,292 रुपए है। मौजूदा समय में होंडा डियो की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसकी कई और यूनिट को भी बना रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर Honda के इस नए वैरियंट को लोग कितना पसंद करते हैं।